ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

बेगूसराय में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे फेंका मिला शव

BEGUSARAI: मजदूर की पीट-पीटकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला बेगूसराय में सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चकमुज्जफर गांव की है

बेगूसराय में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, सड़क किनारे फेंका मिला शव
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: मजदूर की पीट-पीटकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला बेगूसराय में सामने आया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के चकमुज्जफर गांव की है। घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजन मृतक के साथी पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने एक सहयोगी के साथ सैप्टिक टंकी की सफाई करने के लिए सुबह में घर से निकला था। जिसका शव सड़क किनारे झाड़ी में फेंका मिला। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के इनैया गांव निवासी चलितर महतो के 42 वर्षीय पुत्र पप्पू महतो के रूप में हुई है।


मृतक के भाई राम प्रकाश महतो ने बताया कि रविवार को गांव के ही एक ड्राइवर के साथ टंकी की सफाई करने के लिए वह गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। सड़क किनारे झाड़ी में फेंका गया शव बरामद किया गया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी हत्या साथ गए ड्राइवर ने की है। परिजनों ने बताया कि मृतक का एक हाथ टूटा हुआ है।आशंका जतायी जा रही है कि उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई है।


घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। नावकोठी थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि परिजनों द्वारा बीमारी से मौत की बात कही गई है। हालांकि मौत के कारणों का पता पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता