ब्रेकिंग
Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: 7 दिन बाद पीड़ित परिवार से मिले भोजपुर एसपी, बोले- हर संभव मदद और न्याय दिलाने का प्रयासBihar News : जमीन के MVR के पटना में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ा: दुकान, मकान और फ्लैट मालिकों को देनी होगी मोटी रकम, किराया भी बढ़ेगाBihar News : पटना में घर रखने वालों को झटका! 31 साल बाद बढ़ा प्रॉपर्टी टैक्स, जानें नई दरेंBihar News: पटना कोर्ट जाने वालों के लिए बड़ी खबर! सोमवार से बदल जाएगी व्यवस्था, जान लें नया समयBihar News: टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा: 4000 पन्नों की चार्जशीट में रिशु श्री से लेकर IAS संजीव हंस तक कई नाम, जानिए किस पर क्या आरोप

बेगूसराय में महिला दिवस के दिन संदिग्ध हालत में युवती की मौत, परिजनों ने लगाया मर्डर का आरोप

BEGUSARAI : बेगूसराय के फुलवरिया थाने इलाके से पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक युवती की लाश उसके घर से बरामद की है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं युवती के परिजनों ने पड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय के फुलवरिया थाने इलाके से पुलिस ने संदिग्ध हालत में एक युवती की लाश उसके घर से बरामद की है. जिसके बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं युवती के परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले एक युलक पर हत्या का आरोप लगाया है. 

मामला फुलवरिया थाना इलाके के फुलवरिया पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है. मृतक छात्रा की पहचान सकलदेव सिंह की बेटी ईशा कुमारी के रूप में की गई है. परिजनों ने पड़ोस में ही रहने वाले बंटूराम पर हत्या का आरोप लगाया है. 

परिजनों का कहना है कि पढ़ाई करने जाने के दौरान युवती को बंटूराम परेशान करता था. इसको लेकर कई बार बंटूराम को परिजनों ने समझाया भी था पर युवती का पीछा किया करता था. उसके डर से युवती ने बाहर निकलना बंद कर दिया था.  

इसके बाद भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आया. इसे लेकर कई बार थाने में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. शिकायत करने की जानकारी मिलन के बाद वह लड़की के परिजनों के साथ मारपीट भी किया था. परिजनों ने कहा कि वे लोग घर पर नहीं थे तभी उसने घर में घुसकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी. वहीं दबी जुबान से कुछ लोग प्रेम प्रसंग में हत्या की बात बता रहे हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता