ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में 'हैवानियत', मारपीट कर मुंह में कपड़ा ठूंस महिला के साथ गैंगरेप, दर्द से कराहते SP ऑफिस पहुंचकर बेहोश हुई पीड़िता

BEGUSARAI: बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. राज्य में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन रेप की घटनाएं सरकार के साथ पुलिस पर कई सवाल खड़े करती ह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही हैं. राज्य में बेटियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. आए दिन रेप की घटनाएं सरकार के साथ पुलिस पर कई सवाल खड़े करती है. ताजा मामला बेगूसराय का है, जहां एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है. 


साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने विवाहिता के साथ गैंगरेप किया है. बताया जाता है कि पीड़िता बाजार से अपने घर जा रही थी तभी दो बदमाश महिला को जबरन उठाकर ले गये. और जुर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. ये पूरी घटना बुधवार शाम की है. पीड़िता ने बताया कि उसके ही गांव के रहने वाले दो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. 


पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की है. वहीं घटना के बाद पीड़ित महिला किसी तरह अपनी जान बचाकर दर्द से कराहते हुए एसपी कार्यालय पहुंची. पीड़िता एसपी कार्यालय जैसे ही पहुंची वो अचानक बेहोश हो गई. होश में आने के बाद उसने अपने साथ हुए घिनौने जुर्म की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता