ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

बेगूसराय में लूट के दौरान स्टेशनरी दुकानदार को मारी गोली, गाड़ी में रखा बैग भी साथ ले गये बदमाश

BEGUSARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बदमाशों ने एक स्टेशनरी दुकान

बेगूसराय में लूट के दौरान स्टेशनरी दुकानदार को मारी गोली, गाड़ी में रखा बैग भी साथ ले गये बदमाश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI:  बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे है। ताजा मामला बेगूसराय का है जहां बदमाशों ने एक स्टेशनरी दुकानदार से लूट के दौरान गोली मार दी। गंभीर हालत में दुकानदार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


हथियारबंद बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हेमरा रोड का है। बताया जाता है कि अपनी दुकान को बंद कर दुकानदार घर जा रहा था तभी अपराधियों ने लूटपाट किया। इस दौरान गाड़ी मे रखे बैग को अपराधियों ने लूट लिया और इस क्रम में दुकानदार को गोली मार दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। घायल दुकानदार का इलाज जारी है। इस घटना से परिजनों में दहशत का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। 


बता दें कि सहरसा में भी अपराधियों ने बाइक लूटने के दौरान एक युवक को गोली मार दी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भागलपुर के नवगछिया में भी अपराधियों ने एक दुकानदार को अपना निशाना बनाया है। लूट के दौरान दुकानदार को गोली मारी गयी है। घायल दुकानदार को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नवगछिया के बाल भारती स्कूल के पास की है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता