ब्रेकिंग
लखनऊ में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसेभोजपुर एनकाउंटर पर गरजे पप्पू यादव, भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग; सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफाचंपारण को देश का प्रमुख गन्ना उत्पादन क्षेत्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश‘जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं’, वाटर पार्क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का भारी विरोध; नापी के दौरान जमकर नोकझोंकम्यूटेशन के लिए तीन बार ली रिश्वत! कटिहार में राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरललखनऊ में 3 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 15 बच्चों की दर्दनाक मौत, कई लोग झुलसेभोजपुर एनकाउंटर पर गरजे पप्पू यादव, भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने की मांग; सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफाचंपारण को देश का प्रमुख गन्ना उत्पादन क्षेत्र बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को दिए निर्देश‘जान दे देंगे लेकिन जमीन नहीं’, वाटर पार्क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का भारी विरोध; नापी के दौरान जमकर नोकझोंकम्यूटेशन के लिए तीन बार ली रिश्वत! कटिहार में राजस्व कर्मचारी का वीडियो वायरल

बेगूसराय में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप के स्टाफ को बनाया निशाना

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के स्टाफ को निशाना बनाया है। नकाबप

बेगूसराय में लूट की बड़ी वारदात, ज्वेलरी शॉप के स्टाफ को बनाया निशाना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। बेखौफ अपराधियों ने बेगूसराय में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के स्टाफ को निशाना बनाया है। नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर 400 ग्राम सोना और 7 किलो चांदी लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप के स्टाफ रविन्द्र को पिस्टल की बट से पीट-पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। 


लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के पुरानी दुर्गा स्थान के पास की है। जहां इस घटना से इलाके में सर्राफा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। 


पीएनपी ज्वेलरी शॉप बलिया बाजार के पुरानी दुर्गा स्थान के पास है जिसके मालिक संतोष पोद्दार हैं। जिस स्टाफ के साथ लूट की वारदात हुई उसकी पहचान छोटी बलिया बाजार निवासी अशोक शाह के पुत्र रविन्द्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल स्टाफ रविन्द्र ने बताया कि वो दुकान बंद कर मालिक के घर जेवर रखने जा रहा था। बताया जाता है कि करीब 25 लाख के आभूषण की लूट हुई है। 


इसी क्रम में दुकान से कुछ ही दूरी पर पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने लूट की इस वारदात को अंजाम दिया। भागने के क्रम में बदमाशों का एक पिस्टल गिर गया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता