ब्रेकिंग
पटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजसामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बेगूसराय में दिनदहाड़े अपराधियों ने लड़की को मारी गोली, हालत नाजुक

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है.आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में विफल हो जा रही है.ताजा मामला जिले

बेगूसराय में दिनदहाड़े अपराधियों ने लड़की को मारी गोली, हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है.आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उन्हें पकड़ने में विफल हो जा रही है.

ताजा मामला जिले के  तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी बिढ़निया बाजार के पास की है, जहां बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक लड़की को गोली मार दी और हथियार चमकाते हुए मौके से फऱार हो गए. घायल छात्रा बरियारपुर निवासी राजेश राय की 14 वर्षीय पुत्री श्वेता कुमारी बताई जाती है. बताया जाता है कि आज जब वह कोचिंग से पढ़ कर लौट रही थी तभी बरौनी बिढ़निया बाजार के पास बाइक पर सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. गोली उसके गले में लगी और गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी.

गोली चलने के बाद काफी देर तक उस जगह पर अफरा-तफरी का माहौल रहा. गंभीर रुप से घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. 



रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता