ब्रेकिंग
Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦MLC चुनाव से पहले जन सुराज के प्रत्याशी पर FIR, मुजफ्फरपुर में साइलेंस पीरियड के दौरान ONLINE प्रचार करने का आरोप✦वैशाली में कंबल गोदाम से 210 कार्टन विदेशी शराब बरामद, MLC चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई✦छत्तीसगढ़ में दर्दनाक बस हादसा, 6 यात्रियों की मौत 40 घायल, ब्रेक फेल होने की आशंका✦मोतिहारी में बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पत्नी पर गंदा मजाक करने पर कैंची से हमला

बेगूसराय में लड़की की गोली मारकर हत्या, 21 फरवरी को होनी थी शादी

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्याएं, लूट और चोरी जैसे घटनाएं अब आम बात हो गई है. पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए अपराधी आये दि

बेगूसराय में लड़की की गोली मारकर हत्या, 21 फरवरी को होनी थी शादी
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्याएं, लूट और चोरी जैसे घटनाएं अब आम बात हो गई है. पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान खड़े करते हुए अपराधी आये दिन किसी न किसी घटना को अंजाम दे जाते हैं. ताजा मामला डंडारी थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव का है जहां अपराधियों ने एक छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी है. इतना ही नहीं शव को उसके घर से कुछ दूर मकई के खेत में फेंक दिया. शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है. 


मृतका की पहचान भूषण महतो की लगभग 20 साल की पुत्री अन्नू कुमारी के रूप में की गई है. घटना की जानकारी मिलते ही डंडारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. बताया जा रहा है कल रात में ही अन्नू के घर के पास कुछ अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है. सुबह जब लोगों ने खेत मे शव देखा तो सनसनी फैल गई. 


हालांकि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार अन्नू की 21 फरवरी को शादी होने वाली थी. उसके पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. मां की मौत पहले हो चुकी है. एक भाई दिव्यांग है. एक और भाई है. वह बीए की छात्रा थी. वहीं मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता