ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

बेगूसराय में किसान की हत्या, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काट डाला

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक किसान की अज्ञात अपराधियों ने निर्मम तरीके से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के बहुआरा

बेगूसराय में किसान की हत्या, अपराधियों ने कुल्हाड़ी से काट डाला
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक किसान की अज्ञात अपराधियों ने निर्मम तरीके से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना बखरी थाना क्षेत्र के बहुआरा स्थित चक्की बाद बहियार की बताई जा रही है. मृतक किसान की पहचान स्वर्गीय रामखेलावन साहनी के 65 वर्षीय पुत्र जवाहर साहनी के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि मृतक जवाहर अपने खेत में अरहर और हल्दी कटाई करवा कर खेत पर ही रखवाली कर रहे थे तभी अज्ञात अपराधियों ने उनकी निर्मम तरीके से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. मृतक के बेटे कृष्ण कुमार ने बताया कि अपने खेत पर अरहर और हल्दी कटवा कर वह घर लौट आये थे और उनके पिता खेत पर ही रहकर हल्दी और अरहर की रखवाली करने के लिए रुक गए थे. फिर जब सुबह खेत में गए तो खून से लथपथ अपने पिता का शव देखा. इसकी सूचना उन्होंने अपने परिवार वालों को दी. घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. 


परिजनों ने इसकी जानकारी बखरी थाने की पुलिस को दी. मौके पर बखरी थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. बखरी थाना अध्यक्ष का कहना है कि अज्ञात अपराधियों के द्वारा बहुआरा निवासी जवाहर साहनी को खेत पर ही धारधार कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है. फिलहाल सारे बिंदुओं पर पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता