ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

बेगूसराय में किसान की हत्या, अपराधियों ने शव को खेत में फेंका

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने एक किसान की हत्या कर दी है. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को खेत में फ़ेंक दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच

बेगूसराय में किसान की हत्या, अपराधियों ने शव को खेत में फेंका
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर अपराधियों ने एक किसान की हत्या कर दी है. इतना ही नहीं हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को खेत में फ़ेंक दिया. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी मच गई है. घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के पसोपुर बहियार की बताई जा रही है. मृतक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुरमन चक निवासी भोला यादव के रूप में की गई है.


बताया जाता है कि भोला यादव अपने खेत पर गया हुआ था उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चला. आज जब लोग खेत की ओर गए तो एक शव देखा तो इसकी सूचना भगवानपुर थाने की पुलिस को दी. मौके पर जब भगवानपुर थाने के पुलिस पहुंची तो जांच पड़ताल शुरू की गई तो शव की शिनाख्त भोला यादव की रूप में की गई. 


शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने आरोप लगाया कि किसी ने भोला यादव के गले में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है. फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता