ब्रेकिंग
अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..

बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने पहले की बेरहमी से पिटाई,फिर गोलियों से भूना

BEGUSARAI :बेगूसराय में अपराधियों अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव की है,जहां अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर ह

बेगूसराय में मर्डर, अपराधियों ने पहले की बेरहमी से पिटाई,फिर गोलियों से भूना
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :बेगूसराय में अपराधियों अपराधी पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए हर दिन बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र के राटन गांव की है,जहां अपराधियों ने एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी.किसान की  हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. 

मृतक की पहचान राटन गांव निवासी सुरेश महतो के रूप में की गई है. बताया जाता है कि सुरेश महतो अपने घर से खाना पीना खाकर वह अपने रात में सोने के खेत के पास बने घर में गये थे. तभी इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने सुरेश महतो को गोली मारकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी परिजन को सुबह मिली जब वह खेत पर सुरेश महतो को देखने के लिए गए. 

जब वहां परिजन पहुंचे तो देखा कि सुरेश महतो खून से लथपथ पड़े हैं. परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने पहले बेरहमी से पिटाई की और उसके बाद उन्हें गोली मार दी. इस हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. मामले की जानकारी मिलते ही बखरी थाना प्रभारी मौके पर  पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाी की जा रही है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता