ब्रेकिंग
Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦Bihar voter list: बिहार के वोटरों के लिए जरूरी खबर! 12 नवंबर से शुरू होगा नाम जुड़वाने का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया✦Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टाफ नहीं बना सकेंगे रील, शिक्षा विभाग ने जारी किया सख्त आदेश; बच्चों की निजता का दिया हवाला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त

सावधान हो जाएं खनन माफिया, DM का कड़ा निर्देश, पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी

BEGUSARAI : अवैध रूप से खनन करने वाले माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बेगूसराय जिलाधिकारी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है. पुलिस

सावधान हो जाएं खनन माफिया, DM का कड़ा निर्देश, पुलिस ने कई जगहों पर की छापेमारी
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : अवैध रूप से खनन करने वाले माफियाओं पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. बेगूसराय जिलाधिकारी के कड़े निर्देश के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है. पुलिस की इस कार्रवाई में बालू लदे कई ट्रक जब्त किये गए हैं. जिले के मटिहानी, सिहमा, छितरौर, बलिया में खनन अधिकारी ने रेड मारा है.


बेगूसराय में जिला प्रशासन ने अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. इससे अवैध खनन के धंधे में शामिल लोगों हड़कंप मचा हुआ है. जिले के गंगा नदी किनारे व्यापक पैमाने पर अवैध रूप से बालू व मिट्टी का काम बहुत दिनों से किया जा रहा है. इसपर रोक लगाने के लिए डीएम अरविंद वर्मा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया. 


डीएम के निर्देश का असर भी दिखना शुरू हो गया है. जिला खनन अधिकारी ने ताबड़तोड़ छपेमारी शुरू कर दी है. छपेमारी के दौरान अवैध रूप से उजले बालू की ढुलाई कर रहे आठ ट्रैक्टर को जब्त किया गया. खनन अधिकारी ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मटिहानी के माली टोला,छितरौर,सिहमा के बबुरबन्नी, बलिया थाना क्षेत्र के सादीपुर में छापेमारी की. छापेमारी होते ही चालक ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गए. पुलिस ने सभी ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. 


जिला खनन अधिकारी उमेश चौधरी ने बताया कि गुरुवार को बलिया के सादीपुर में नदी के किनारे अवैध खनन को लेकर छपेमारी की गई. यहां बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया. यही नहीं अवैध रूप से बालू ढुलाई के मामले में ट्रैक्टर के मालिक पर 31 हजार 500 रुपए जुर्माना किया गया. उन्होंने बताया कि बुधबार को मटिहानी थाना के छितरौर, माली टोला,सिहमा के बबुरबन्नी में गंगा नदी के किनारे खनन माफियाओं के खिलाफ छपेमारी की गई. इन जगहों पर 7 ट्रैक्टर को जब्त किया गया. सभी जब्त ट्रैक्टर के ऑनर से जुर्माने के तौर पर साढ़े 31-साढ़े 31 हजार वसूला जाएगा. 


उन्होंने बताया कि डीएम अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर काफी गंभीर हैं।खनन अधिकारी ने बताया कि खनन माफियाओं की अब खैर नहीं है. छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता