ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

जनता कर्फ्यू के दौरान 2 लोगों को मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां जनता कर्फ्यू के दौरान भी अपराध थमने का नाम नहीं लिया. बेगूसराय में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां जनता कर्फ्यू के दौरान भी अपराध थमने का नाम नहीं लिया. बेगूसराय में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. इस इलाके में वारदात के बाद सनसनी फैल गई है. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां कैथमा गांव में अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी है. दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. गोली चलने के बाद उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. घायलों की पहचान दशरथ ठाकुर के पुत्र सोहन ठाकुर और रमेश पासवान के पुत्र कन्हैया पासवान के रूप में की गई है.


परिजनों ने आनन-फानन में दोनों के इलाज एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है. परिजनों का कहना है कि शुभरीब यादव और मनसूब राम और राजेश यादव तीनों अपराधी आये और अचानक गोली मारकर फरार हो गए. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ कि दोनों युवक को क्यों गोली मारी गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता