ब्रेकिंग
बेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग'' Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामलाबेऊर जेल फिर चर्चा में : छापेमारी के बाद सुपरिटेंडेंट सस्पेंड, पूर्व अधीक्षक विधु कुमार के ठिकानों पर EOU ने मारा था छापा, रिजल्ट- ''साल भर में ही दुबारा मिली फील्ड पोस्टिंग'' Bihar Panchayat Tax: बिहार के गांवों में अब लगेगा टैक्स? पानी-सफाई से लेकर बैनर तक पर देना होगा पैसाBihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का बदला नियम, अब लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयनBihar News: मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगा नया गारंटी मिशन, ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिनों का रोजगारBihar News: भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत भूषण तिवारी की मौत के 7 दिन बाद बड़ी कार्रवाई, SDPO और SHO समेत पुलिसकर्मियों पर हत्या की FIR दर्ज; जानें किन धाराओं में हुआ मामला

बेगूसराय में हत्या के बाद लाश को दफनाया, कुत्ते खा रहे थे बॉडी

BEGUSARAI: बेगूसराय में छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत अंतर्गत शयामपुर डीह बहियार में रविवार को मिट्टी के नीचे दबे अज्ञात शव के मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गय

बेगूसराय में हत्या के बाद लाश को दफनाया, कुत्ते खा रहे थे बॉडी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के मालपुर पंचायत अंतर्गत शयामपुर डीह बहियार में रविवार को मिट्टी के नीचे दबे अज्ञात शव के  मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने छौड़ाही थाना पुलिस को दी। सूचना दिये जाने के करीब तीन घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस को देख हजारों की संख्या में लोग वहां उमड़ पड़े। इस दौरान पुलिस के देरी से पहुंचने की चर्चा होने लगी। 


इसी बीच इसकी जानकारी मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन को मिली जिसके बाद मंझौल डीएसपी ओपीध्यक्ष पवन कुमार सिंह को लेकर दलबल के साथ पहुंचकर शव को बाहर निकालने में लग गये। बताया जाता है कि रामपुर कचहरी गांव के स्थानीय किसान प्रशांत कुमार के खेत में अज्ञात शव मिट्टी के नीचे दबा दिया गया था। बगल के खेत में धान निकौनी कर रहे मजदूर ने बार-बार कुत्तों को उस ओर मिट्टी खोदते देखा था। नजदीक गये तो देखा कि मिट्टी में पांव की उंगली दिख रही है। जिसके बाद यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। जिसके बाद मौके पर हजारों की संख्या में लोग उमड़ गये। 


प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार ने बताया कि एसडीएम मंझौल एवं जिला पदाधिकारी के निर्देश के बाद वे लोग घटनास्थल पर पहुंचे। तब जाकर मिट्टी में दबे अज्ञात युवक के शव को बाहर निकाला गया। शव के कई भाग गले हुए हालत में है। शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पायी है। शव को थाना ले जाया जा रहा है। शव की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक युवक का हाथ पांव उल्टा बांधकर गड्ढा खोदकर छुपाया गया था। मौके पर डीएसपी मंझौल श्याम किशोर रंजन एसआई सुभाष चंद्र प्रसाद सिंह,रितेश कुमार,कंचन कुमार,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद सिंह,शमसेआजम स्थानीय ग्रामीण सुशील सिंह बबलू कुमार समेत अन्य क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।




बेगूसराय में हत्या के बाद लाश को दफनाया, कुत्ते खा रहे थे बॉडी




टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता