ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय के कृष्णा मार्केट में ताबड़तोड़ फायरिंग, दुकानदारों में दहशत

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां बदमाशों ने बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां बदमाशों ने बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग की है. अपराधियों की ओर से की गई फायरिंग से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात बेगूसराय शहर की है. जहां शहर के हरिनाथ नगर के समीप कृष्णा मार्केट में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. मिली जानकारी के मुताबिक गुटखा का 468 रुपये बकाया मांगने पर बदमाशों ने फायरिंग की है. पीड़ित दुकानदार की पहचान बरौनी के रहने वाले संतोष कुमार के रूप में की गई है. पीड़ित दुकानदार संतोष कुमार ने बताया कि उसके दुकान पर बीते 9 दिसंबर को भी बदमाशों ने फायरिंग की थी. 


वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दुकानदारों ने घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. दुकानदारों ने जान-माल की रक्षा की गुहार लगाई है. पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले में एक बदमाश की पहचान  प्रकाश कुमार के रूप में हुई है. जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता