ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: शादी के 10 दिनों के बाद दुल्हन ने पति को छोड़ा, बोली ..आपसे नहीं अपनी सहेली से करती हूं प्यार

BEGUSARAI: शादी के 10 दिनों के बाद ही दुल्हन ने पति को छोड़ दिया. इस दौरान दुल्हन ने पति से कहा कि मैं आपसे प्यार नहीं करती हूं. बल्कि अपने सहेली से प्यार करती है. उसके बिना

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI:   शादी के 10 दिनों के बाद ही दुल्हन ने पति को छोड़ दिया. इस दौरान दुल्हन ने पति से कहा कि मैं आपसे प्यार नहीं करती हूं. बल्कि अपने सहेली से प्यार करती है. उसके बिना मैं जी नहीं सकती हूं. यह मामला बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र की है. 

दुल्हन की पार्टनर भी पहुंची रांची से बेगूसराय

यही नहीं दुल्हन को वापस ले जाने के लिए उसकी पार्टनर लड़की रांची से बेगूसराय के नगर थाना पहुंच गई और उसने भी अपनी प्रेम कहानी पुलिस को बताई. पुलिस से कहा कि किसी भी कीमत पर मेरी प्रेमिका को वापस करा दिजिए नहीं तो उसके साथ रखवा दिजिए. 

14 जून को हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि रांची की रहने वाली पूजा की शादी उसके परिजनों ने 14 जून को बेगूसराय के अंकित कुमार नाम के एक लड़के के साथ कर दी थी. उसके बाद से पूजा बेगूसराय रह रही थी. लेकिन इस दौरान वह अपनी पार्टनर से बात करती रही. 10 दिन होते ही पूजा ने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया. 

समलैंगिक निकली दुल्हन

दुल्हन ने पति से साफ कह दिया कि अब वह आपके साथ मैं नहीं रह सकती हूं. मेरी सहेली के साथ समलैंगिक संबंध हैं. अब मैं उसके साथ शादी करना चाहती हूं. सहेली के साथ उसका दो साल से समलैंगिक संबंध हैं. वह सपना से प्यार करती है और जीवन भर उसी के साथ रहेगी और उसी से शादी करेगी. सपना भी पूजा को अपनी पत्नी मानती है और दोनों साथ रहना चाहती हैं. पूजा ने बताया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के बिना उसकी शादी कर दी थी, लेकिन शादी से वह खुश नहीं हैं.

टैग्स