ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 2 लोगों को मारी गोली

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गई. आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने 2 लोगों को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर जमीन विवाद में जमकर गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी में दो लोगों को गोली लग गई. आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना बलिया थाना क्षेत्र के मीरअलीपुर गांव की बताई जा रही है. 


बताया जा रहा है कि फसल कटाई को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. देखते-देखते मामला इतना बढ़ गया की बात गोलीबारी तक पहुंच गई. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें दो लोगों के पैर में गोली लग गई. आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. घायलों की पहचान राम कुमार सिंह और अमरेंद्र रंजन कुमार के रूप में की गई है. 


वहीं इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता