ब्रेकिंग
मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦बालकनी से गुटखा थूकते वक्त 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट में आए बुजुर्ग, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

बेगूसराय में धराये झपट्टामार गिरोह के दो बदमाश, जमकर हुई पिटाई

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोढ़ा गिरोह के झपट्टामार बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार को भी गिरोह के दो सदस्यों ने बरौनी में बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे किस

बेगूसराय में धराये झपट्टामार गिरोह के दो बदमाश, जमकर हुई पिटाई
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में कोढ़ा गिरोह के झपट्टामार बदमाश लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. मंगलवार को भी गिरोह के दो सदस्यों ने बरौनी में बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे किसानों का बैग छीन लिया. हालांकि हल्ला सुनते ही दौड़े स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया तथा जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया. 


पकड़े गए दोनों बदमाश कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयागांव जुराब गंज निवासी दिलीप यादव एवं बीरू कुमार यादव हैं. इस संबंध में पीड़ित विभूतिपुर के सांखमोहन निवासी रंजीत कुमार एवं फुलेना यादव ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बरौनी डेयरी स्थित बैंक ऑफ इंडिया से एक लाख 32 हजार रुपया निकासी कर घर जा रहे थे. इसी बीच मिरचैया चौक बरौनी के पास रुक कर कागज खरीदने गए कि इतने में मोटरसाइकिल सवार दो युवक डिक्की तोड़कर रुपया लूट लेकर भागने लगे. स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों युवकों को खदेड़ कर पकड़ लिया गया तथा पैसा बरामद कर लिया गया है. 


इधर घटना की सूचना मिलते ही पहुंची फुलवरिया थाना की पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर गिरोह के उद्भेदन में लगी हुई है. बता दें कि बेगूसराय में झपट्टा मार गिरोह के सदस्य बराबर लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. स्थानीय लोगों के प्रयास से यदा-कदा पकड़े जाते हैं तो उनकी पहचान कटिहार के कोढ़ा थाना क्षेत्र के निवासी के रूप में होती है. जिसके कारण कोढ़ा गिरोह के नाम से यह लोग चर्चित हो गए हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता