ब्रेकिंग
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारपूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तार

बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

BEGUSARAI: बिहार में दहेजलोभियों की करतूत लगातार सामने आ रही है। ताज़ा मामला बेगूसराय का है, जहां एक विवाहिता की दहेज़ के लिए हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया

बेगूसराय में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI: बिहार में दहेजलोभियों की करतूत लगातार सामने आ रही है। ताज़ा मामला बेगूसराय का है, जहां एक विवाहिता की दहेज़ के लिए हत्या कर दी गई। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि दहेज के लिए महिला की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।



घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ बहुआरा गांव के रहने वाले रंजीत साह की शादी जनवरी 2020 में आरती कुमारी के साथ हुई थी। शादी के 1 साल बाद से ही आरती कुमारी के साथ ससुराल वाले मारपीट कर प्रताड़ित करते थे और दहेज के रूप में रुपए की मांग करते थे। 



मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ही आरती की हत्या कर दी गई है । 27 दिसंबर की रात आरती के मायके वालों को कभी कुछ खा लेने की बात तो कभी सीढ़ी से गिरने की बात कह बुलाया गया और जब वह लोग यहां पहुंचे तो आरती कुमारी का शव एंबुलेंस में पड़ा था और ससुराल के सारे लोग फरार थे। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता