ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में इंजीनियरिंग के छात्र की गोली मारकर हत्या, सकते में पुलिस

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दिया है. फुलवरिया थाना इलाके के वाटिका चौक के पास अपराधियों ने इंजीनियरिंग के छात्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BEGUSARAI :  बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दिया है. फुलवरिया थाना इलाके के वाटिका चौक के पास अपराधियों ने  इंजीनियरिंग  के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी.

 मृतक की पहचान रामदेव मंडल के बेटे  मोनू कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि मोनू अपने घर से भोज खाने के लिए  दोस्त के घर बरौनी जा रहा था . तभी रास्ते में ही अपराधियों ने उसे गोली मार दी,  जिससे  घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.  मोनू  पूर्णिया में रहकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करता था.  

मोनू सरस्वती पूजा में अपने घर आया हुआ था, जिसके बात बीती रात वह बरौनी अपने दोस्त के यहां भोज खाने के लिए जा रहा था, तभी रास्ते में ही अपराधियों ने गोली मार कर उसकी हत्या कर दी.  इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.  मामले की जानकारी मिलते ही  फुलवरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और जांच में जुट गई है.

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता