ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में भीषण रोड एक्सीडेंट में महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. आक्रोशित लोगों ने स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय से जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में एक महिला की मौत हो गई है. महिला की मौत पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया है. स्थानीय थाना की टीम लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है. मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना इलाके की है. जहां सुशील नगर के पास एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई. मृतक महिला की पहचान सुशील नगर निवासी राजा राम तांती के पत्नी गंगा देवी के रूप में की गई है. बताया जाता है कि आज मृतक गंगा देवी एनएच 31 पार कर रही थी उसी दरमियान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे रौंद दिया.जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर पटना कर दिया. लेकिन महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. 


मौत के बाद गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि जिस समय मोटरसाइकिल सवार युवक ने रौंदा था उस समय मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को पकड़ लिया गया था. लेकिन पुलिस के द्वारा मैनेज कर कर उसे छोड़ दिया गया. इसी से नाराज होकर गुस्साए लोगों ने एनएच 31 को जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया. इस घटना के बाद एनएच 31 पर महा जाम की स्थिति बन गई. परिजनों का कहना है कि जब तक उचित मुआवजा नहीं दी जाएगी, तब तक इसी तरह जाम लगा रहेगा. पुलिस स्थानीय लोगों को समझाने में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता