ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

बेगूसराय में अपराधियों ने दिनदहाड़े CSP संचालक को मारी गोली, 5 लाख रुपये लूटकर क्रिमिनल फरार

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने सीएसपी संचालक को दिनदहाड़े ग

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने  पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त एक बड़ी  खबर सामने आ रही है बेगूसराय जिले से जहां अपराधियों ने सीएसपी संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी. क्रिमिनल मौके से 5 लाख रुपये लूटकर भी फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के बखरी थाना इलाके की है. जहां सलौना स्टेशन के पास बेखौफ अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण सीएसपी संचालक गंभीर रूप से जख्मी भी बताया जा रहा है. अपराधी घायल सीएसपी संचालक से 5 लाख रुपये भी लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक सलौना रेलवे ढाला के निकट अपराधियों ने बखरी के रहने वाले अमित कुमार पोद्दार को गोली मारी. अमित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 5 लाख रुपये निकालने के बाद लेकर जा रहे था, तभी पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उसे गोली मार दी. बताया जा रहा है कि अमित बखरी थाना इलाके के चकहमीद गांव में सीएसपी चलाता है. 


वारदात  मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि घायल सीएसपी संचालक के मुताबिक चार से पांच अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. जख्मी को इलाज के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डीएसपी ओमप्रकाश और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश पासवान अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रहे हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता