ब्रेकिंग
पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?पुलिया से टकराकर खाई में जा गिरी तेज रफ्तार कार... मां बेटे की मौके पर दर्दनाक मौतआरक्षण को लेकर NDA में बढ़ा घमासान, संतोष सुमन के बाद मांझी ने भी मांगा चिराग पासवान से इस्तीफाचंपारण हमसफर एक्सप्रेस में अचानक उठने लगा धुआं... आग लगने की खबर से यात्रियों में मची अफरातफरीलैंड फॉर जॉब केस: लालू यादव को फिलहाल राहत नहीं, आरोप तय करने पर फैसला टला‘सम्राट चौधरी के खिलाफ रची जा रही साजिश’, जीतन राम मांझी ने क्यों कही बड़ी बात?

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, पुलिस को चुनौती देते हुए फिर किया फायरिंग

BEGUSARAI: बीते 13 सितंबर को हुए गोलीकांड के बाद बेगूसराय पुलिस अलर्ट मोड में थी। लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे थे। लेकिन पुलिस की अलर्ट के बावजूद मटिहानी थाने से 500 मी

बेगूसराय में अपराधियों का तांडव, पुलिस को चुनौती देते हुए फिर किया फायरिंग
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बीते 13 सितंबर को हुए गोलीकांड के बाद बेगूसराय पुलिस अलर्ट मोड में थी। लगातार वाहन जांच अभियान चलाए जा रहे थे। लेकिन पुलिस की अलर्ट के बावजूद मटिहानी थाने से 500 मीटर पहले दो बाइक सवार 4 बदमाशों ने आज फिर अंधाधुंध फायरिंग कर मौके से फरार हो गये। बदमाशों ने इस दौरान पांच राउंड फायरिंग की। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। 


बेगूसराय में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस सड़क पर उतरी तब फिर मटिहानी थाने के पास सघन जांच अभियान चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार खोरमपुर ढाला की ओर से दो बाइक पर सवार चार बदमाश मेथो चौक और स्कूल के सामने पांच राउंड फायरिंग करते हुए थाना के सामने से भागे। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस दौरान दो-तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि दिनदहाड़े बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की गयी है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बेगूसराय में नहीं दिख रहा है शायद इसी वजह से दिनदहाड़े बदमाशों ने फायरिंग की और एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी।