ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

बेगूसराय मामले में पुलिस ने 11 उपद्रवियों को पकड़ा, बलिया SDM की हत्या के फिराक में था शुभम: SP योगेन्द्र कुमार

BEGUSARAI: बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए हमला मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के तीन दिनों के भीतर 11 लोगों को गिरफ्तार

बेगूसराय मामले में पुलिस ने 11 उपद्रवियों को पकड़ा, बलिया SDM की हत्या के फिराक में था शुभम: SP योगेन्द्र कुमार
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए हमला मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के तीन दिनों के भीतर 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वही 79 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वही 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस अन्य उपद्रवियों की गिरफ्तारी और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


बता दें कि घटना 25 अक्टूबर 3 बजे की है। बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कपूरी चौक के पास मिसीकार टोला में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस निकाली गयी थी। इसी दौरान विसर्जन जुलूस में शामिल अमित रस्तोगी जो छोटी बलिया बाजार निवासी राजकुमार रस्तोगी का बेटा है। उसने इशारा करने पर मो. शहादत के घर के सामने सड़क किनारे बिजली के पोल पर बंधे मुस्लिम झंडे को तोड़ दिया और फाड़कर नीचे जुलूस की भीड़ में फेंक दिया था। जिसके बाद दो पक्षों के बीच नोक-झोक शुरू हो गयी जो हंगामें में तब्दिल हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव होने लगी। स्थित बिगड़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया गया।


 लेकिन कुछ ही समय बाद उसी रास्ते से फिर एक दूसरी प्रतिमा विसर्जन के लिए जाने लगी तब इसी मामले को लेकर उपद्रवियों ने ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने आस-पास की कुछ दुकानों में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे और आग लगा दी। जिसके बाद फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। 


स्थिति बिगड़ता देख पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी ने उपद्रवियों के खिलाफ हल्का बल प्रयोग करते हुए खदेड़ दिया जिसके बाद स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया गया। उपद्रवियों के पथराव से 2 पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। गिरफ्तार अपराधियों में शुभम कुमार के बारे में एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि वह बलिया एसडीएम की हत्या करने के फिराक में था।  


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम और पता

01. विकास कुमार साह पे० स्व० मुसहरू साह सा० उपर टोली थाना-बलिया जिला बेगूसराय ।

02. सुभम कुमार पे० शंकर साह सा० लखमिनिया थाना - बलिया जिला- बेगूसराय ।

03. मो0 शाकिब पे० मो० मंसूर सा० मीरशिकारपुर थाना - बलिया जिला - बेगूसराय ।

04. मो0 महबूब आलम पे० मो० मुख्तार सा० चकमखन टोला वर्तमान मीरशिकारपुर थाना - बलिया जिला- बेगूसराय।

05. नवीन साह पे० रामचन्द्र साह सा० छोटी बलिया थाना - बलिया जिला- बेगूसराय।

06. मो0 शाहरूख पे0 मो० रियाजू सा० मीरशिकारपुर थाना - बलिया जिला- बेगुसराय ।

07. आयुष कुमार पे० कारेलाल साह सा० छोटी बलिया थाना-बलिया जिला- बेगूसराय।

08. मो0 मोख्तार पे० मो० ईस्माईल सा0 सैदनचक थाना - बलिया वर्तमान मीरशिकारपुर थाना - बलिया जिला- बेगूसराय।

09. बाबु साहेब उर्फ बाबु विरपन्न पे० पप्पु महतो सा० उपर टोला थाना - बलिया जिला - बेगूसराय।

10. विक्की कुमार पे० शालीग्राम महतो सा० उपर टोला थाना-बलिया जिला - बेगूसराय ।

11. मो0 रियाजुल पे0 मो० शहादत सा० मीरशिकारपुर थाना - बलिया जिला - बेगूसराय ।


रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता