ब्रेकिंग
तेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRतेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारीतेज प्रताप यादव का पीए मोतीलाल रात में नोट से भरा बैग लेकर बाउंड्री फांद कर भागा , लालू-राबड़ी के बेटे ने दर्ज कराई 20 लाख के चोरी की FIRतेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से चोरी, 20 लाख रुपये समेत कीमती सामान गायब; PA के खिलाफ सचिवालय थाने में केसरी-नीट परीक्षा ब्लैकलिस्टेड कंपनी को मिला था बायोमेट्रिक्स का ठेका: बिहार में बड़े सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, अब तक 30 गिरफ्तारबिहार में बेखौफ हुए बदमाश: गिट्टी कारोबारी की गोली मारकर की हत्या, वारदात से इलाके में सनसनीबिहार के सरकारी स्कूलों में नामांकन के आधार पर तय होंगे शिक्षकों के पद, नई गाइडलाइन जारी

बेगूसराय ज्वेलरी शॉप लूटकांड का CCTV आया सामने, बदमाशों की सूचना देने वालों को मिलेगा एक लाख का ईनाम

BEGUSARAI: बेगूसराय में रत्न मंदिर ज्वेलरी शॉप में हथियार के बल पर अपराधियों ने एक करोड़ रुपये का जेवरात लूट लिया। इस लूटकांड का सीसीटीवी सामने आया है। जिसके आधार पर अपराधियों

बेगूसराय ज्वेलरी शॉप लूटकांड का CCTV आया सामने, बदमाशों की सूचना देने वालों को मिलेगा एक लाख का ईनाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में रत्न मंदिर ज्वेलरी शॉप में हथियार के बल पर अपराधियों ने एक करोड़ रुपये का जेवरात लूट लिया। इस लूटकांड का सीसीटीवी सामने आया है। जिसके आधार पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 


बता दें कि रतनपुर थाना क्षेत्र के जीडी कॉलेज रोड स्थित रत्न मंदिर दुकान में 21 दिसंबर को पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर एक करोड़ के स्वर्ण आभूषण लूट लिया था। इस लूटकांड का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देख सकते हैं कि किस तरह पांचों बदमाश हथियार के साथ दुकान में ग्राहक बनाकर पहुंचा और फिर लूट की घटना को अंजाम दिया। 


इस मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम का गठन किया गया है जो दिल्ली समस्तीपुर के साथ-साथ कई इलाकों में छापेमारी कर रही है। इस मामले में पटना एसटीएफ की भी मदद ली जा रही है। एसपी ने सीसीटीवी फुटेज में कई बदमाशों का फोटो जारी की है। बदमाशों की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये इनाम की घोषणा की गयी है। 


आश्चर्य की बात तो यह है कि घटना के 5 दिनों के बाद भी अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी बेगूसराय पुलिस नहीं कर पाई है। पुलिस की इस कार्यशैली से बेगूसराय के व्यवसायियों के बीच खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता