ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

Begusarai Crime News: मेला से घर लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चाकू से गोद डाला

BEGUSARAI: बेगूसराय में मेला देखकर घर लौट रहे एक छात्र को बदमाशों ने पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने छात्र को चाकू से गोद डाला और उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो

Begusarai Crime News: मेला से घर लौट रहे छात्र पर जानलेवा हमला, बदमाशों ने चाकू से गोद डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में मेला देखकर घर लौट रहे एक छात्र को बदमाशों ने पीट-पीटकर कर अधमरा कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने छात्र को चाकू से गोद डाला और उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के सहुरी की है।


जख्मी छात्र की पहचान, वीरपुर थाना क्षेत्र मुबारकपुर फुलकारी गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी मोहम्मद अब्दुल कुद्दुस के 18 वर्षीय बेटे मोहम्मद अरमान के रुप में हुई है। परिजनों ने बताया कि उसका बेटा इंटर का छात्र है और रविवार की रात सहुरी गांव में अयोजित दुर्गापूजा के मेले में शामिल होने गया था। मेला से लौटने के दौरान दर्जन भर बदमाशों ने उसे घेर लिया और उसे मरा हुई समझकर फेंक कर वहां से भाग गए। 


वीरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मारपीट का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पिटाई से घायल छात्र एक निजी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती रहकर इलाजरत हैं और उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता