ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: दूध देकर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या, मर्डर की वजह तलाश रही पुलिस

Bihar Crime News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रामदीरी आकाशपुर की है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के रामदीरी आकाशपुर की है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस गांव में कैंप कर रही है।


मृतक किसान युवक की पहचान सिंघौल थाना अंतर्गत रामदीरी आकाशपुर टोला निवासी रामानंद सिंह के 35 वर्षीय पुत्र राम निवास कुमार के रूप में हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। 


मृतक के चाचा ने बताया कि दूध सेंटर से दूध देकर घर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने रामनिवास को घेरकर रामदीरी आकाशपुर टोला के समीप गोली मारकर हत्या कर दिया है। इसके बाद बदमाश हथियार लहराते मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने रामनिवास को उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया है।


हत्या के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है। वहीं इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि घटनास्थल पर सदर डीएसपी सुबोध कुमार के नेतृत्व में पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।


सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि दूध सेंटर दूध देकर आ रहा था, तभी बदमाशों ने दियारा क्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रथम दृष्टिया में डीएसपी ने कहा दुश्मनी के कारण ही घटना को अंजाम दिया गया है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल परिजन के द्वारा किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता