ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Begusarai Crime News: अमन उर्फ शाहिद हत्याकांड का खुलासा, 47-56 गैंग का 2 सदस्य गिरफ्तार

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने अमन उर्फ शाहिद हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले के दो आरोपियों को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया

Begusarai Crime News: अमन उर्फ शाहिद हत्याकांड का खुलासा, 47-56 गैंग का 2 सदस्य गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय पुलिस ने अमन उर्फ शाहिद हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले के दो आरोपियों को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी सदर डीएसपी सुबोध कुमार ने दी है।


 उन्होंने बताया कि घटना 29 सितंबर की है जब मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हनुमान गढ़ी निवासी शाहिद उर्फ अमन की लाश पुलिस को मिली थी जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी। जांच में पता चला कि बेगूसराय के 47-56 गैंग के सदस्यों ने शाहिद उर्फ अमन की हत्या की थी। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि अमन उर्फ शाहिद, प्रीतम उर्फ खोखरा, अभिषेक कुमार सभी 47-56 गैंग के ही सदस्य थे। 


स्मैक और शराब का कारोबार करते थे और इसी क्रम में पैसे के लेन-देन में इनके बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शाहिद उर्फ अमन को अभिषेक और प्रीतम उर्फ घुटरा ने एक जगह पर बुलाया गया जहां शराब और  स्मैक की पार्टी की गई। बाद में शाहिद उर्फ अमन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसके शव को एक खेत में दबा दिया गया। डीएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि उक्त मामले में चार अन्य आरोपी भी शामिल हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता