ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

Begusarai Breaking News: ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूटपाट, बदमाशों ने दो स्टाफ को मारी गोली

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। हथियार के बल पर 6 बदमाशों ने लूटपाट किया है। इस दौरान विर

Begusarai Breaking News: ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूटपाट, बदमाशों ने दो स्टाफ को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है, जहां एक आभूषण की दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया गया है। हथियार के बल पर 6 बदमाशों ने लूटपाट किया है। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने दो कर्मियों को गोली मार दी है। इस दौरान दुकान के मालिक प्रमोद ने लाइसेंसी पिस्टल से दो बदमाशों को भी गोली मारकर घायल कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, नगर थाना क्षेत्र के पटेल चौक पर स्थित पीपी ज्वेलर्स को बदमाशों ने निशाना बनाया है। हर दिन की तरह ज्वेलर्स शोरूम में खरीद बिक्री का काम चल रहा था, तभी 6 बदमाश हथियारों से लैस होकर शोरूम में घुस गए और सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया। इस दौरान कर्मियों ने विरोध किया दो बदमाशों ने गोली चला दी।


गोलीबारी में शोरूम के दो स्टाफ को गोली लग गई। इस दौरान दुकान के मालिक ने दो बदमाशों को गोली मार दी। जिसके बाद कर्मियों ने साहस दिखाते हुए दो बदमाशों को धर दबोचा। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। बाकी बदमाश मौके से फरार हो गए हैं।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता