ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल✦बिहार विधान परिषद में BPSC-BSSC और केंद्रीय चयन पर्षद से होंगी नियुक्तियां, सीएम के ऐलान के बाद कार्यकारी सभापति ने सरकार को भेजा प्रस्ताव✦दारोगा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी, गंदा काम करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल✦बिहार में बड़ा बदलाव! दिल्ली-नोएडा छोड़ पटना लौट रहे टेक प्रोफेशनल्स, अमेरिका-जर्मनी की कंपनियों के लिए कर रहे काम, AI बनेगा नई पहचान✦बिहार कैडर के 10 ट्रेनी IPS अफसरों का जिला आवंटन, कौन अधिकारी कहां गए..✦बिहार में तेज रफ्तार पुलिस गाड़ी का कहर, सड़क पर बाइक और कार को मारी जोरदार टक्कर; 3 लोग गंभीर घायल

रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद नशे में धुत 4 युवकों ने वेटर के साथ की मारपीट, 5 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप

बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना गांव स्थित गणपति रेस्टोरेंट में वेटर के साथ मारपीट की घटना हुई। संचालक ने आरोप लगाया कि चार युवकों ने पहले 5 लाख की रंगदारी मांगी थी और खाना खराब बताकर वेटर से मारपीट की।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। यही कारण है कि ये लोग बेखौफ होकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। नशे में धुत्त 4 युवकों ने पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में जमकर हंगामा मचाया। बेढ़ना गांव स्थित गणपति रेस्टोरेंट में खाना खाने के बाद वेटर के साथ मारपीट की। 


नशे में धुत 4 युवकों ने इससे पहले रेस्टोरेंट के मालिक से 5 लाख रुपये बतौर रंगदारी मांगी थी लेकिन दुकानदार ने मांग पूरी नहीं की। जिसके कारण आज इस घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। रेस्टोरेंट में पहुंचकर वेटर के साथ चारों युवक मारपीट करने लगे। उस वक्त होटल के मालिक जयप्रकाश सिंह के बेटे रौशन काउंटर पर बैठा हुआ था।


नशे में धुत चारों युवकों ने पहले खाने का ऑर्डर किया, जिसे वेटर शिवम ने सर्व किया। खाना को खराब बताकर चारों युवक वेटर के साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। रेस्टोरेंट के मालिक ने बताया कि यह वही युवक हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले शाम में रेस्टोरेंट में आकर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगी थी। बीती रात करीब 10 बजे रेस्टोरेंट में आए थे और रंगदारी नहीं देने पर रेस्टोरेंट बंद कराने की धमकी दी थी।


रेस्टोरेंट के मालिक जयप्रकाश सिंह का कहना है कि ये युवक आपराधिक नेटवर्क से जुड़े हैं और सड़क पर छिनतई जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही संचालक मौके पर पहुंचे, लेकिन चारों युवक फरार हो चुके थे। डायल-112 को सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू की। थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि रेस्टोरेंट संचालक और आरोपी एक ही गांव के हैं। उनका कहना है कि यह विवाद खाने को लेकर हुई मारपीट का है, रंगदारी मांगने का नहीं। पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।