ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बीडीओ और पंचायत सेवक कर रहे थे लाखों का गोलमाल, मामला उजागर

BETTIAH: बिहार में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। खबर बेतिया की है, जहां अनुमंडल के चनपटिया प्रखंड परिसर में अर्धनिर्मित मनरेगा भवन के संवेदक सरकारी राशि गोलमाल करने म

बीडीओ और पंचायत सेवक कर रहे थे लाखों का गोलमाल, मामला उजागर
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH: बिहार में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। खबर बेतिया की है, जहां अनुमंडल के चनपटिया प्रखंड परिसर में अर्धनिर्मित मनरेगा भवन के संवेदक सरकारी राशि गोलमाल करने में फंस गए हैं। इस मामले को लेकर मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णकांत कुमार ने जानकारी दी है कि पंचायत सेवक सह संवेदक रामचंद्र काजी से गबन की  8.5 लाख की सरकारी राशि वसूली जाएगी। 



बता दें, इस मामले की जांच को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कृष्णकांत कुमार और कार्यपालक अभियंता सुरेश चौधरी चनपटिया पहुंचे थे। मामला वित्तीय वर्ष 2013-14 में मनरेगा भवन के निर्माण से जुड़ा है। उक्त वित्तीय वर्ष में प्रखंड परिसर में 37.15 लाख रुपये की लागत से मनरेगा भवन का निर्माण शुरू हुआ। लगभग नौ साल बाद भी यह बनकर तैयार नहीं हुआ। 



इधर विभाग से उक्त भवन को पूरा करने की योजना बनी, तब गबन का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि तत्कालीन बीडीओ से आदेश लेकर संवेदक बने पंचायत सेवक ने 8.5 लाख रुपए की निकासी कर ली, लेकिन काम नही कराया गया। मनरेगा के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शील भूषण ने बताया कि संचिका के अवलोकन के दौरान गबन उजागर हुआ। कार्यक्रम पदाधिकारी के अनुसार पंचायत सेवक सह संवेदक ने छत की ढ़लाई के लिए दिसम्बर 2017 में प्रखंड कार्यालय से अग्रिम 5.5 लाख की राशि का उठाव किया था। मामला उजागर होने के बाद उन्होंने इसकी जानकारी विभाग के वरीय अधिकारियों को दी गई है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता