ब्रेकिंग
चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाचीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

शेखपुरा में अपराधियों का तांडव, दुकानदार की पिटाई के बाद होटल में फायरिंग, इलाके में दहशत

SHEIKHPURA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने शेखपुरा के बरबीघा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। एक होटल में घुसे 4 अपराधियों ने पहले दुकानदार की दिनदहाड

शेखपुरा में अपराधियों का तांडव, दुकानदार की पिटाई के बाद होटल में फायरिंग, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SHEIKHPURA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। इस बार बदमाशों ने शेखपुरा के बरबीघा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। एक होटल में घुसे 4 अपराधियों ने पहले दुकानदार की दिनदहाड़े पिटाई कर दी। फिर दहशत फैलाने के उद्धेश्य से फायरिंग की। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। 


गोली चलने की बात जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की मौके पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित दुकानदार से पूछताछ की और मामले की छानबीन शुरू की। 


घटना बरबीघा के मिशन ओपी क्षेत्र के महुआ तल मार्केट की है। जहां सुबोध राम नामक होटल में बुधवार की दोपहर अचानक चार की संख्या में हथियार से लैस होकर अपराधी घुसे। होटल में घुसते ही सभी होटल के मालिक को पीटने लगे। होटल मालिक चिखता रहा चिल्लाता रहा लेकिन अपराधियों ने उसकी एक ना सुनी। जिसके बाद इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से अपराधियों ने कमर से पिस्टल निकाल लिया और फायरिंग करने लगे। 


इस दौरान बरबीघा बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। फायरिंग के बाद सभी बदमाश हाथ में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पीड़ित दुकानदार से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 

शेखपुरा के बरबीघा से शैलेन्द्र की रिपोर्ट