ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति

जनता राज में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर तेजस्वी के नेता को लूट लिया

BANKA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम तो आम अब खास भी उनके निशाने पर आ गए हैं। बांका में बेखौफ बदमशों ने आरजेडी नेता को अपना शिकार बनाया है। आरजेडी नेता बा

जनता राज में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर तेजस्वी के नेता को लूट लिया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बिहार में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आम तो आम अब खास भी उनके निशाने पर आ गए हैं। बांका में बेखौफ बदमशों ने आरजेडी नेता को अपना शिकार बनाया है। आरजेडी नेता बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी बीच रास्ते में बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनका बाइक, कैश, मोबाइल समेत अन्यसामान लूटकर फरार हो गए। आरजेडी नेता से लूटपाट के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर जनता राज में सुरक्षित कौन है?


जानकारी के मुताबिक, रजौन प्रखंड के भुसिया गांव निवासी युवा राजद नेता सह शेखपुरा जिला युवा प्रभारी नयन सिंह नटवर से बदमाशों ने लूटपाट की है। नयन सिंह बाजार से दवा खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी भुसिया गांव के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने आरजेडी नेता की बाइक को रोक दिया और पिस्टल की नोंक पर उनकी बाइक, मोबाइल, पैसे और घड़ी समेत अन्य सामान लूटकर वहां से चलते बने। पीड़ित आरजेडी नेता किसी तरह से घर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।


सत्ताधारी दल के नेता से लूट की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में रजौन थानेदार मनोज कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही धोरैया विधायक भूदेव चौधरी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में इस बात की चर्चा है कि जब सत्ताधारी दल के नेता के साथ इस तरह की घटना हो सकती है तो आम लोगों का भगवान ही मालिक है।


जनता राज में सुरक्षित कौन? बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर तेजस्वी के नेता को लूट लिया

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता