ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BANKA: शंभूगंज थाना क्षेत्र के बड़ी महिसौथा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हु

 तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: शंभूगंज थाना क्षेत्र के बड़ी महिसौथा गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गयी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पप्पू साह की 10 वर्षीय बेटी करिश्मा और गुड्डू साह की 9 वर्षीय पुत्री वर्षा कुमारी की मौत से पूरे गांव में मातम का माहौल है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू साह धान की रोपनी कर रहे थे तभी उनकी बेटी करिश्मा नाश्ता लेकर खेत पर पहुंची थी। नाश्ता पहुंचाने के बाद वह अपनी सहेली वर्षा के साथ बहियार चली गयी। इस दौरान दोनों वेदानंद तालाब में नहाने लगी। नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चली गयी। सहेली को पानी में डूबता देख करिश्मा उसे बचाने चली गयी और देखते ही देखते दोनों पानी की गहराई में समां गयी।


 दोनों बच्चियों की घटनास्थल पर ही मैौत हो गयी। तालाब में डूबने के दौरान दोनों बच्चियों की शोर सुनकर पास खेत में काम कर रहे लोग दौड़े और जिसके बाद दोनों के शव को किसी तरह से तालाब से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 


टैग्स