ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर दारोगा, 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दारोगा बांका के चांदन थाना में तैनात

निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर दारोगा, 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दारोगा बांका के चांदन थाना में तैनात है। आरोपी दारोगा एक केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के एवज में पीड़ित से 20 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। 


दरअसल, बांका के चांदन थाना में तैनात दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी विभाग को शिकायत मिली थी। यादोरायडीह गांव के रहने वाले टुनटुन यादव ने दारोगा मनोज पासवान के खिलाफ निगरानी में शिकायत दर्ज कराई थी। केस के अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए दारोगा पीड़ित पक्ष से 20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। आरोपी दारोगा पीड़ित टुनटुन यादव पर पैसों के लिए लगातार दबाव बना रहा था।


परेशान टुनटुन यादव निगरानी विभाग के दफ्तर पहुंचा और दारोगा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। निगरानी की टीम ने जांच में मामले को सही पाया और निगरानी की टीम बांका पहुंच गई। टीम ने जाल बिछाया और आरोपी दारोगा जब थाना के पास स्थित पान दुकान पर पीड़ित से रिश्वत के पैसे ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।


गिरफ्तार दारोगा के पास से निगरानी की टीम ने रिश्वत के 20 हजार रुपयों को भी बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ भागलपुर ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी की इस कार्रवाई के बाद चांदन थाना में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।