ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

फ्रेंड के घर कॉपी लाने गई थी नाबालिग छात्रा, रास्ते में बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर किया गंदा काम

BANKA: बांका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी दोस्त के घर कॉपी लाने गई छात्रा के साथ गांव के ही लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पहले लड़की को जबरन

फ्रेंड के घर कॉपी लाने गई थी नाबालिग छात्रा, रास्ते में बदमाशों ने हाथ पैर बांधकर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी दोस्त के घर कॉपी लाने गई छात्रा के साथ गांव के ही लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी पहले लड़की को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और बाद में हाथ पैर बांधकर उसके साथ रेप किया। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की शनिवार की रात कॉपी लाने के लिए अपनी दोस्त के घर गई थी। कॉपी लेकर जब वह वापस घर लौट रही थी, तभी तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह एक घर के नीचे खड़ी थी। इसी बीच गांव के ही ब्रह्मदेव गोस्वामी का बेटा राजा वहां पहुंच गया और लड़की को जबरन उठाकर अपने घर ले गया। घर में ले जाकर आरोपी ने लड़की का हाथ पैर बांध दिए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


किसी तरह से लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।