ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

दारोगा बाबू लॉकडाउन में खरीद रहे थे शराब, VIDEO हुआ वायरल तो हो गये फरार

PATNA : लॉकडाउन में दारोगा बाबू शराब खरीदते कैमरे में कैद हो गये। दारोगा बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच आरोपी दारोगा फरार हो गया है कि जबकि दारागो के साथ मौजूद चौकीदार

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में दारोगा बाबू शराब खरीदते कैमरे में कैद हो गये। दारोगा बाबू का वीडियो वायरल हो रहा है। इस बीच आरोपी दारोगा फरार हो गया है कि जबकि दारागो के साथ मौजूद चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला बांका से सामने आ रहा है।


बांका थाना के एक दरोगा का वीडियो शराब खरीदते हुए वायरल हुआ है। वीडियो जब उत्पाद विभाग के हाथ लगा तो लगे हाथ विभाग ने इसे एसपी को शेयर कर दिया। वीडियो में दरोगा के साथ एक चौकीदार भी बताया जाता है । मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपी चौकीदार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया जबकि दरोगा फरार बताया जाता है ।


घटना के बारे में बताया जाता है कि बांका थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर रामप्रीत पासवान बांका थाना के ही एक चौकीदार के साथ सोमवार की शाम समुखियामोड़ मैदान के पास शराब खरीद रहा था। इसी बीच किसी ने उनका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कुछ लोगों ने इस बीच दरोगा को पकड़ा भी लेकिन हुआ लोगों से हाथ छुड़ा कर भाग निकला।


वीडियो एसपी के हाथ लगा। इस संबंध में एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने उक्त चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दारोगा रामप्रीत पासवान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले की जांच के लिए एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसकी जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करेगी।

टैग्स