ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी और उनका बॉडीगार्ड घायल

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया ने हमला बोल दिया। बालू माफिया के इस हमले में डीएसपी और उनका बॉडीगार्ड गंभ

छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला, डीएसपी और उनका बॉडीगार्ड घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: खबर बांका से आ रही है, जहां अवैध बालू खनन की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर बालू माफिया ने हमला बोल दिया। बालू माफिया के इस हमले में डीएसपी और उनका बॉडीगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल डीएसपी और उनके बॉडीगार्ड को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस छापेमारी करने बाराहाट थाना क्षेत्र के कोलहत्था गांव पहुंची थी। इसी दौरान बालू माफिया और उसके सहयोगियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जिसमें बांका एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव और उनका बॉडीगार्ड घायल हो गये। जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए बाराहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया।


घायल एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को कोल्हथा बालू घाट पर अवैध बालू खनन की सूचना मिली थी। सूचना मिने के बाद आज सुबह जब पुलिस टीम छापेमारी करने कोल्हथा बालू घाट पहुंची तो बालू माफिया ने पुलिस पर हमला बोल दिया। जिसमें उनका सिर फट गया और उनके बॉडीगार्ड को भी चोटें आई हैं।


इधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रीतम यादव नामक एक बालू माफिया को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मौके से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर और एक बाइक को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार प्रीतम यादव से कड़ी पूछताछ कर रही है और घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है।