ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपभरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिप

बिहार: शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बेरहमी से हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका

BANKA: बांका में शादी समारोह में शामिल होने गए एक युवक की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना चांदन थाना क्षेत्र के कसई गांव की है, जहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए युवक

बिहार: शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की बेरहमी से हत्या, प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में शादी समारोह में शामिल होने गए एक युवक की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी। घटना चांदन थाना क्षेत्र के कसई गांव की है, जहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए युवक के कुछ दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गए थे। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए देवघर ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या की गई है।


मृतक की पहचान चांदन थाना क्षेत्र के कसई गांव निवासी संतोष यादव के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को गांव के ही अशोक यादव के घर बेटी की बारात आई थी। देर रात संतोष यादव के कुछ दोस्त उसके घर पहुंचे और शादी में चलने की बात कह उसे अपने साथ ले गई। रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने संतोष पर चाकू से हमला बोल दिया। खून से लथपर संतोष को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर देवघर जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


चाकूबाजी में एक अन्य युवक भी घायल है जिसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मामले में एक शख्स को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ जारी है। इस मामले में ग्रामीण कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोग दबी जुबान प्रेम प्रसंग को हत्या का कारण बता रहे हैं। फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता