ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि पवित्र रिश्ता हो गया तार-तार, भाई ने बहन से ही कर ली शादी

BANKA : प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि एक प्रेमी युगल ने रिश्ते-नाते और मर्यादा को तार-तार कर दिया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करनेवाली घटना बांका जिले की है। यहां एक चचेरे भा

बिहार : प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि पवित्र रिश्ता हो गया तार-तार, भाई ने बहन से ही कर ली शादी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : प्यार का ऐसा खुमार चढ़ा कि एक प्रेमी युगल ने रिश्ते-नाते और मर्यादा को तार-तार कर दिया। भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करनेवाली घटना बांका जिले की है। यहां एक चचेरे भाई-बहन ने घर से भागकर एक- दूसरे से शादी कर ली। जब पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई तो युवक ने थाने में जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की। 


आनन-फानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने उसे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविध्यालय अस्पताल भेज दिया। जानकारी के मुताबिक युवक अपनी ही चचेरी बहन से प्यार करता था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इस बात की जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तो सभी ने इसका विरोध किया।


लाख समझाने के बावजूद लड़का और लड़की मानने को तैयार नही थे। जब घरवाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए को दोनों घर से भाग निकले और शादी कर ली। लड़की के पिता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस लड़के को पकड़कर थाने ले आई। इसी दौरान उसने जहर पीकर खुदकुशी की कोशिश की।


दरअसल, पिछले दिनों युवक हीरालाल कुमार अपनी चचेरी बहन को लेकर घर से भाग गया और दोनों ने एक दूसरे से शादी रचा ली। जिसकी शिकायत लड़की के पिता ने पुलिस से की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को अपनी कस्टडी में रखा था। सोमवार को युवक के परिजन उससे मिलने पहुंचे थे। इस दौरान युवक का उसके परिजनों से झगड़ा हो गया। इस दौरान युवक के पिता ने डब्बे में रखी दवा को पीने का नाटक किया। पिता को दवा पीते देख आवेश में आकरलड़के ने पिता से बोतल छीन कर पी लिया। हालांकि पुलिस ने जहर पीने की बात को अफवाह बताया है।