ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : पेड़ से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, प्रेम प्रसंग को लेकर पिटाई की आशंका

BANKA : खबर बांका से है, जहां ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बाराहाट थाना क्ष

बिहार :  पेड़ से बांधकर युवक की बेरहमी से पिटाई, प्रेम प्रसंग को लेकर पिटाई की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : खबर बांका से है, जहां ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव का है। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे लोग युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं।


दरअसल, बाराहाट थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में बीते सोमवार को गांव के ही लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पीड़ित युवक हाथ जोड़कर लोगों से रहम की भीख मांगता रहा लेकिन लोगों को उस पर दया नहीं आयी। इस दौरान गुस्साए लोगों ने उसकी लाठी डंडों से पीटकर बुरी तरह से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। हालांकि घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।


इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों के चंगुल से युवक की जान बचाई और उसे अपने साथ थाने ले गई। पुलिस ने इस मामले में गांव के ही एक युवक रिंकू चौहान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवक ने रिंकू चौहान समेत अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट के केस दर्ज कराया है। पूरे मामले पर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक मनीष कुमार के साथ रिंकू चौहान एवं अन्य लोगों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पूरे मामले की छानबीन चल रही है।