ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...

बिहार: पत्नी को विदा कराने पहुंचा था पति, चोर समझ ससुराल वालों ने कर दी दामाद की हत्या

BANKA: बांका में ससुराल पहुंचे एक शख्स को जबरन पत्नी को विदा कराना महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पत्नी को विदा कराने पहुंचे शख्स पर ससुराल के ही लोगों न

बिहार: पत्नी को विदा कराने पहुंचा था पति, चोर समझ ससुराल वालों ने कर दी दामाद की हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA: बांका में ससुराल पहुंचे एक शख्स को जबरन पत्नी को विदा कराना महंगा पड़ गया और उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पत्नी को विदा कराने पहुंचे शख्स पर ससुराल के ही लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बांका थाना क्षेत्र के खिड़कितरी गांव की है।


मृतक की पहचान झारखंड के दुमका स्थित बारापलासी महेशपुर के रहने वाले सिलित मुर्मू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि खिड़कितरी गांव के रहने वाले जीतू सोरेन की बेटी सरिता की शादी सिलित मुर्मू के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों तक तो सबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में दोनों पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। 6 महीना पहले पति से झगड़ा होने के बाद सरिता भागकर अपने मायके चली आई थी।शनिवार की रात सिलित अपने कुछ साथियों के साथ ससुराल पहुंचा और पत्नी को जबरन ले जाने की कोशिश करने लगा। 


इस दौरान सिलित ने अपनी सास और ससुर के ऊपर हमला कर दिया। जिससे नाराज घर के लोगों ने सिलित पर धारदार हथियार से वार कर दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि मृतक की सास ने बताया कि देर रात करीब एक बजे उनके घर में चार पांच लोग घुस गए थे और चोर समझकर घर वालों ने हमला किया जिसमें एक युवक की मौत हो गई, बाद में पता चला कि मृतक शख्स उनका दामाद है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।