ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में महाजंगलराज ! बाइक से पीछा कर युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मृतक पर भी दर्जनों केस दर्ज

BANKA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, बलात्कार, छिनतई, लूट का मामला निकल

बिहार में महाजंगलराज ! बाइक से पीछा कर  युवक को दिनदहाड़े गोलियों से भूना, मृतक पर भी दर्जनों केस दर्ज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BANKA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, बलात्कार, छिनतई, लूट का मामला निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बांका से निकल कर सामने आया है। जहां, रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।  


दरअसल, बांका जिले में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने बाइक सवार युवक का पीछा करते हुए गोलियों से भून डाला। इस घटना के जिले के अमरपुर स्थित कुशमाहा गांव की है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और इलाके में सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, अपराधियों ने काफी लंबी दूरी से युवक का पीछा किया और उसके बाद कुशमाहा गांव के पास युवक को गोलियों से छलनी कर मौके से फरार हो गया। 



वहीं, इस मृतक की पहचान भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र के रसुल्ला गांव निवासी मो.राजा के रूप में हुई है। मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इसके खिलाफ बांका के अमरपुर, भागलपुर के शाहकुंड, सजौर सहित आसपास के अन्य थाना में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामला दर्ज है। इसे  कुशमाहा गांव के समीप सीमोता बहियार में गोली मार दी गई। लोगों ने देखा कि बाइक सवार एक युवक का एक अपराधी पीछा कर रहा था। कुशमाहा गांव के भैरो शर्मा के आम के बगीचा में तबाड़तोड़ गोलियां बरसा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद अपराधी बाइक से किरणपुर मोड़ की ओर फरार हो गया।


इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जाजया लिया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर ऑटो से अमरपुर लाने के क्रम में मृतक के स्वजन ने किरणपुर मोड़ चौक पर सड़क जाम कर दिया। मौके पर शाहकुंड थाना की पुलिस भी पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कि और जाम हटाकर आगे बढ़े। हालांकि, दौना मोड़ पर लोगों ने फिर से सड़क जाम कर दिया है। फिलहाल पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने में लगी है।