ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलब

बिहार : पूर्व विधायक के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

BANKA : बिहार में कानून व्यवस्था की हकीकत क्या है, इसकी फोन लगातार अपराधी खोल रहे हैं. राज्य में आम लोगों की सुरक्षा की बात कौन करे, जब वीआईपी ही अपराधियों के निशाने पर हैं. पूर्व

बिहार : पूर्व विधायक के बेटे को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक
First Bihar
3 मिनट

BANKA : बिहार में कानून व्यवस्था की हकीकत क्या है, इसकी फोन लगातार अपराधी खोल रहे हैं. राज्य में आम लोगों की सुरक्षा की बात कौन करे, जब वीआईपी ही अपराधियों के निशाने पर हैं. पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को अपराधियों ने गोली मारी है. रविवार की देर शाम अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया.


घटना बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र  की है. यहां कुशमाहा से बाँसी आने के दौरान मडुवावरण-जबड़ा गांव के बीच बेख़ौफ़ अपराधियों ने कटोरिया के पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ पप्पू यादव को गोली मार दी है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पप्पू पर तीन राउंड गोली चलाई, जिसमें एक कमर के नीचे लगी. फिलहाल उनका मायागंज के पेइंग वार्ड में कराया जा रहा है. गोली लगते ही पप्पू मौके पप्पू यादव पर गए, जिसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी फरार हो गए.


पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव को गोली मारने की खबर सुनते ही समर्थकों की भीड़ जुट गई. एक्स-रे में यह पता नहीं चला कि गोली कहां फंसी है. आज फिर से एक्स-रे कराया जाएगा. गनीमत है कि डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है. जानकारी मिली है कि पप्पू यादव मुखिया के रूप में अपने क्षेत्र से खड़ा होने वाले थे. 


पूर्व विधायक भोला यादव ने आशंका जाहिर करते हुए बताया है कि पंचायत चुनाव को लेकर बेटे को गोली मारी गई है. क्योंकि इस बार के होने वाले पंचायत चुनाव में प्रफुल्ल अंगारू जबड़ा पंचायत से मुखिया पद पर अपनी उम्मीदवारी पेश कर रहा था.  विरोधी खेमे को यह बात बदाश्त नहीं होगी और इस गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. 


बौंसी के थानेदार राज किशोर सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक भोला यादव के बेटे प्रफुल्ल चंद्र यादव उर्फ़ [पप्पू यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारी है. उसे भागलपुर रेफर किया गया है. घायल से बयान लेने के लिए एक टीम को भागलपुर रवाना किया है. उसी के आधार पर प्राथमिकी दर्ज होगी और फिर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.