ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

बिहार : एक ही छात्रा पर फिदा थे कोचिंग के दो शिक्षक, लड़की के चक्कर में हो गई जमकर मारपीट, एक सप्ताह तक सभी कोचिंग बंद

BANKA : खबर बांका से है, जहां एक लड़की के चक्कर में दो शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों शिक्षकों का कोचिंग में पढ़ने वाली एक ही लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा

बिहार : एक ही छात्रा पर फिदा थे कोचिंग के दो शिक्षक, लड़की के चक्कर में हो गई जमकर मारपीट, एक सप्ताह तक सभी कोचिंग बंद
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BANKA : खबर बांका से है, जहां एक लड़की के चक्कर में दो शिक्षकों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों शिक्षकों का कोचिंग में पढ़ने वाली एक ही लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि कटोरिया स्टैंड इलाके के दो निजी कोचिंग संस्थानों के दोनों शिक्षकों का कोचिंग में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को अचानक किसी बात को लेकर दोनों शिक्षक आपस में भिड़ गए और पूरा कोचिंग परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।


जानकारी के मुताबिक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाली एक छात्रा पर दो कोचिंग संस्थानों के दो शिक्षक फिदा हो गए थे। दोनों का छात्रा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, यह बात दोनों ही शिक्षकों नागवार गुजर रही थी। शनिवार को इसी बात को लेकर दोनों शिक्षकों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। 


एक शिक्षक ने कोचिंग में घुसकर अपने सहयोगियों से दूसरे शिक्षक की जमकर पिटाई करवा दी। जिसके बाद दूसरे शिक्षक ने भी कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों से कोचिंग में तोड़फोड़ शुरू करवा दिया। करीब दो घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। हंगामे को लेकर पुलिस ने एक सप्ताह तक इलाके के सभी कोचिंग संस्थानों को बंद करा दिया है।


बता दें कि बांका में चल रहे दर्जनों कोचिंग संस्थानों में आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। पहले छात्र-छात्राओं के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर मारपीट की घटनाएं होती थी लेकिन इस बार दो कोचिंग संस्थानों के बीच किसी लड़की को लेकर ऐसी करतूत सामने आई है। इस घटना को लेकर इलाके के लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता