ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : ड्यूटी से घर लौट रहा था होमगार्ड का जवान, रास्ते में गोली मारकर बदमाशों ने कर दी हत्या

BANKA : खबर बांका से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मधुसुदनपुर गैस बॉटलिंग प्लांट के पास की है।रविवार की सुबह व्यक्ति का शव गैस बॉटलिंग प्लांट

बिहार : ड्यूटी से घर लौट रहा था होमगार्ड का जवान, रास्ते में गोली मारकर बदमाशों ने कर दी हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : खबर बांका से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मधुसुदनपुर गैस बॉटलिंग प्लांट के पास की है।रविवार की सुबह व्यक्ति का शव गैस बॉटलिंग प्लांट के पीछे से मिलने से इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र निवासी होमगार्ड के जवान रंजीत कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की देर शाम होमगार्ड जवान रंजीत कुमार अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की सुबह जब लोगों ने रंजीत का शव देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने होमगार्ड जवान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दलाया है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता