ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : दहेज में पैसों की डिमांड कर रहा था पति, नहीं मिले तो पत्नी को मौत के घाट उतारा

BANKA : खबर बांका से है, जहां एक शख्स ने भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के रणगांव बुजुर्ग गांव की है। यहां कारोबार के लिए ससुराल स

बिहार : दहेज में पैसों की डिमांड कर रहा था पति, नहीं मिले तो पत्नी को मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : खबर बांका से है, जहां एक शख्स ने भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना धोरैया थाना क्षेत्र के रणगांव बुजुर्ग गांव की है। यहां कारोबार के लिए ससुराल से पैसा नहीं मिलने से नाराज शख्स ने बड़े भाई के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या की दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतका की पहचान मो. सलाउद्दीन की बेटी नुसरत जहां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मो.सलाउद्दीन की बेटी नुसरत जहां का रणगांव बुजुर्ग गांव निवासी अब्दुस सद्दाम से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्रेम को स्वीकार करते हुए परिजनों ने मुस्लिम रीति रिवाज से 2010 में उनका निकाह करा दिया। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही अब्दुस सद्दाम ससुराल वालों पर कारोबार करने के लिए पैसे की डिमांड करने लगा। इस बीच नुसरत जहां ने चार बच्चो को भी जन्म दिया आरोपी अब्दुस सद्दाम पत्नी नुसरत जहां पर मायके से पैसे लाने के लिए अक्सर दबाव बनाता था। इसको लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच कई बार विवाद भी हुआ था।


विवाद को बढ़ता देख ससुराल वालों ने पैसे देकर आरोपी के लिए दुकान भी खुलवा दिया लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर से आरोपी विवाद खड़ा करने लगा। इसी बीच मृतका के पिता को सूचना मिली की उसकी बेटी की मौत हो गई है। मृतका का पिता जब आरोपी अब्दुस सद्दाम के घर पहुंचा तो पाया कि चाकू मारकर उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता