ब्रेकिंग
पटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

बांका में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी

BANKA: अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के निमियां गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

बांका में युवक की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध का विरोध करना पड़ा भारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: अवैध संबंध का विरोध करने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना बांका के बेलहर थाना क्षेत्र के निमियां गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मंगलवार को अवैध संबंध का विरोध करना महंगा पड़ गया। अपराधियों ने गांव के बीजो यादव के पुत्र अरविंद यादव उर्फ सितो यादव को गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार मृतक के पेट में गोली मारी गई जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि बचाव में पहुंची समरी देवी भी घायल हो गयी हैं। जिसका इलाज भागलपुर मायागंज अस्पताल में चल रहा है।


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी राजेश यादव जंगल की तरफ भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि राजेश यादव ने पिस्टल से करीब आधा दर्जन फायरिंग की थी। घटना के बाद गांव में  तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के बाद एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।


पुलिस ने आरोपी राजेश यादव की प्रेमिका और भीम यादव की पत्नी सरिता देवी, तीन महिला और दो पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपित राजेश यादव का मृतक अरविंद यादव की चचेरी चाची के साथ अवैध संबंध था। जिसका विरोध मृतक और पड़ोस के अन्य लोग कर रहे थे। इसे लेकर कई बार हंगामा हुआ था लेकिन युवक मानने को तैयार नहीं था।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता