ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बांका : जंगल में 3 लड़कियों के साथ हैवानियत, गांव के ही युवकों ने रेप की वारदात को दिया अंजाम

BANKA : बांका में तीन नाबालिग लड़कियों से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना चांदन के गौरीपुर इलाके की है, जहां शुक्रवार की देर शाम जंगल में शौच के लिए गई तीन नाबालिग लड़कियो

बांका : जंगल में 3 लड़कियों के साथ हैवानियत, गांव के ही युवकों ने रेप की वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BANKA : बांका में तीन नाबालिग लड़कियों से साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना चांदन के गौरीपुर इलाके की है, जहां शुक्रवार की देर शाम जंगल में शौच के लिए गई तीन नाबालिग लड़कियों के साथ गांव के ही तीन युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। तीनों पीड़ित लड़कियों में से एक की मां ने तीन युवकों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।


वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपियों की बाइक को ग्रामीणों ने घटनास्थल से बरामद कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। पूरे मामले पर थाना प्रभारी रविशंकर कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


जानकारी के मुताबिक तीनों नाबालिक लड़कियां शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए गांव से बाहर जंगल के बीच गयी थीं। इसी दौरान जंगल में पहले से घात लगाए नित्यानंद यादव, पारस यादव और संजय तांती ने तीनों नाबालिक लड़कियों को पकड़ लिया और उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित लड़कियों द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी अपनी बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गये।