ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

25 हजार का ईनामी मंगनीलाल आर्म्स के साथ गिरफ्तार, TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल

BANKA: बांका का मोस्टवांटेड अपराधी मंगनीलाल यादव को पुलिस ने हथियार के साथ मिर्जापुर से गिफ्तार किया है। मंगनीलाल जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। पुलिस ने उस

25 हजार का ईनामी मंगनीलाल आर्म्स के साथ गिरफ्तार, TOP-10 अपराधियों की लिस्ट में शामिल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: बांका का मोस्टवांटेड अपराधी मंगनीलाल यादव को पुलिस ने हथियार के साथ मिर्जापुर से गिफ्तार किया है। मंगनीलाल जिले के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट में शामिल है। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था। दो थाने की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। गिरफ्तार मंगलीलाल के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है। 


बाराहाट थाने में उसके खिलाफ सात मामला दर्ज है। जिसमें हत्या की कोशिश से लेकर लूट, डकैती, फिरौती, बलात्कार, अपहरण, आमर्स एक्ट सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज है। बांका और बाराहाट थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर उसके गांव मिर्जापुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो साल से वो बांका से फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया।


 पूर्व में जिले के कई संगीन अपराध में भी तार जुड़ा हुआ था। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के सूचना के बाद गिरफ्तार टाप 10 अपराधियों के ट्रायल भी पुलिस की नजर है। ताकि उसे जल्द से जल्द सजा मिले। इसके लिए भी पुलिस लगातार कार्य कर रही है। जानकारी हो कि एसपी डा. सत्यप्रकाश के निर्देश पर एसडीपीओ बिपीन बिहारी की अगुवाई में सभी टाप 10 अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। 


जिसमें कई अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जबकि पुलिस हर अपराधी तक पहुंच रही है। मौके पर टाउन थानाध्यक्ष राकेश कुमार, बाराहाट थानाध्यक्ष दीपक पासवान, तकनीकी शाखा प्रभारी ओमप्रकाश, तकनीकी शाखा के बिजय, प्रशांत, मोनू, रघुवीर और एसटीएफ पटना के के सहयोगी दल मुख्य रूप से रहे।