ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बांका में पुलिस टीम पर हमला, दो दारोगा और एक सिपाही घायल

BANKA: 112 नंबर पर महिला की शिकायत के बाद पुलिस की टीम मदद के लिए मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो दारोगा और एक सिपाही घायल हो गय

बांका में पुलिस टीम पर हमला, दो दारोगा और एक सिपाही घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BANKA: 112 नंबर पर महिला की शिकायत के बाद पुलिस की टीम मदद के लिए मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में दो दारोगा और एक सिपाही घायल हो गये हैं। घायलों को अमरपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


घटना बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के बड़ी बेड़ा गांव की है। जहां पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के कुशमी गांव की रहने वाली अशुमा देवी ने पुलिस कंप्लेन नंबर 112 पर कॉल करके बेटी की पिटाई किए जाने की सूचना दी। बेटी की प्रताड़ित करने की भी बात कही। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर अमरपुर थाना पुलिस पहुंच गयी। जहां विवाहित नीलम कुमारी के ससुर कमल सिंह और उनकी पत्नी पुलिस से उलझ गए। इसके बाद पुलिस को पता चला कि विवाहिता नीलम कुमारी को कमरे में बंद रखा गया है। जिसे छुड़ाने के लिए जब पुलिस की टीम गयी तब लोगो ने पुलिस की टीम पर ही हमला कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसमें दारोगा पवन राम, खुर्शीद आलम सहित एक सिपाही गंभीर हो गये जिन्हें अमरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता